
कटघोरा: भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल के द्वारा आज दिनांक 25 सितंबर 2021को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई इस अवसर पर स्वर्गीय उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के मीडिया प्रभारी नवीन गोयल ने आगे बताया कि ,,आज स्थानीय परशुराम भवन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के तत्वावधान में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता ,,प्रखर राष्टवादी महान विचारक और कार्यकर्ताओ के पथ प्रदर्शक पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई गई ,,साथ ही इस शुभ अवसर पर मोहलाइन भांठा स्थित परशुराम भवन परिसर में उपथित जनो ने वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला ,,,मंडल के अध्यक्ष धन्नु दुबे ,,डाकेश्वर शुक्ला,,राजेन्द्र टंडन ,,ललिता डिकसेना ,,उमा शुक्ला ,,स्नेहलता पटेल ,बी एस कंवर ,,गायत्री श्रीवास्तव ,ज्योति त्रिवेदी द्रोपदी देवांगन वंदना यादव,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नवीन गोयल ,,बृजकिशोर गुप्ता ,,उत्तम रंधावा ,,कुलदीप डिकसेना,, साकेत वर्मा,,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र टंडन व आभार प्रदर्शन नवीन गोयल ने किया।









टिप्पणियाँ (0)