महाविद्यालय में अव्यवस्था को लेकर एबीवीपी में किया विरोध प्रदर्शन
गरियाबंद…पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अन्तर्गत सभी महाविद्यालयों में सभी विषयों में प्रवेश हेतु ओपन कॉसलिंग की गई । जिसके अन्तर्गत शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में भी ओपन कॉसलिंग हेतु विद्यार्थियों के दस्तावेज को 1 बजकर 30 मिनट तक जमाया कराया गया और 2 बजे तक अंतिम मेरिट सूची जारी करने की बात कही गई परन्तु 4 बजे तक भी मेरिट सूची जारी नहीं की गई । एडमिशन के लिए विद्यार्थी सुबह से महाविद्यालय आए हुए थे उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था । ऐसी अव्यवस्था को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छुरा के कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । नगर मंत्री भूपेंद्र सिन्हा ने कहा कि ऐसी अव्यवस्था का हम विरोध करते है । प्राचार्य भी महाविद्यालय में बहुत कम आते है और विद्यार्थियो की परेशानियों से किसी को कोई मतलब नहीं है । सहमंत्री शुभम निषाद ने कहा शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में हमेशा इस प्रकार की अव्यवस्था होती है । इस अवसर पर नगर मंत्री भूपेंद्र सिन्हा, सहमंत्री शुभम निषाद, कार्यालय मंत्री रोहित यादव, सहविद्यालय प्रमुख एकलव्य शर्मा, महाविद्यालय प्रमुख चित्रांश साहू, मोनू सिन्हा, भिषेक पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।










टिप्पणियाँ (0)