गरियाबंद:- देश मे हो रहे जिहादी कट्टरपंथियों की अतिवादी घटनाओं के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने देश के समस्त हिन्दू समाज की रक्षा एवं मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दुओ के घरों को जलाने, जानलेवा हमला, हिन्दुओ को धमकी, सुरक्षा की मांग एवं दंगाइयों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने एक दिवसीय प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम गरियाबंद कलेक्ट्रेट परिसर में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमे मुख्य रूप से गरियाबंद जिले विहिप जिलाध्यक्ष शिशुपाल राजपूत, जिला सयोजक कूलेश्वर सिन्हा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, सभापति रिखी राम यादव, भानु राजपूत, सुनील यादव, यश सिन्हा एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विहिप बजरंग दल ने जिहादियों कट्टरपंथियों के खिलाफ सौपे ज्ञापन








टिप्पणियाँ (0)