धमतरी। मानव सेवा भी कई प्रकार के होते है और यही सेवा को अगर जिम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा से कोई अधिकारी काम करे तो उसे दिन दुखियों का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है यही हुआ कि अपने जन्म दिन पर भी धमतरी के सक्रिय सेवा भाव से अपने पद का निष्ठा से कार्य करने वाले कलेक्टर अबिनाश मिश्रा अपने जन्म दिन के दिन पर भी अपने दैनिक कार्य में लगे रहे और आने जाने वाले अपने समस्या लेकर पहुंचते रहे ।

लेकिन लोगों को ये नहीं पता था कि कलेक्टर साहब का जन्म दिन था टेबल के सामने रखे काजू कतली का स्वाद लेते रहे फरियादी कलेक्टर साहब के जन्म दिन पर उनके टेबल में रखे काजू कतली मीठा का स्वाद फरियादी भी लेते रहे इस पल को देख कर कुछ लोग जाते वक्त ये भी कहते रहे कि कलेक्टर साहब हो तो ऐसे जो जनता को भी महत्व दे।तत्काल प्रभाव से कार्यों को अंजाम तक पहुंचाते है कलेक्टर साहबसच में एक बार जो कलेक्टर साहब से मिलते है वो जरूर ये कहते है कि कलेक्टर हो तो ऐसा जिनके पास पहुंचने में डर हिचकिचाहट नहीं लगता और समस्या को तत्काल हल करने का पूरा प्रयास करते है।








टिप्पणियाँ (0)