छुरा : छत्तीसगढ़ खैरागढ़ उपचुनाव मे कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री पर लोगों का भरोसा है खैरागढ़ कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि खैरागढ़ मे कांग्रेस कि जीत छत्तीसगढ़ सरकार कि विभिन्न योजनाओं के कारण हैँ जिस पर लोगों ने भरोसा जताया हैँ, छत्तीसगढ़ की योजनाओं की तारीफ पुरे भारत मे हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना ऐसी योजनाएं है, जिनका देश भर की राज्य सरकारों के साथ संसद की चार स्थाई कमेटियों ने अध्ययन किया, जनता को मोदी सरकार की वादाखिलाफी, नाकामी, विफलताओं और मुनाफाखोरी का जवाब दिया,मोदी सरकार की विफलता से बेलगाम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी और असमानता के बीच लोगों ने भूपेश बघेल सरकार पर भरोसा जताया है।
खैरागढ़ मे कांग्रेस की जीत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा :गौरव मिश्रा








टिप्पणियाँ (0)