जंगल में लकड़ी चुने गए युवक और वन्य प्राणी तेंदुए का मुकाबला।
हमले से घायल हुआ युवक फिर भी नहीं मानी हार।
बागबाहरा। जिले के बागबाहरा वन क्षेत्र के कोमाखान सर्किल में आने वाले गांव कारीडोंगर में लकड़ी चुनने गए युवक पर आज वन्य प्राणी तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक के साथ दो महिलाएं भी लकड़ी इकट्ठा करने के लिए गई थी उनके द्वारा शोर मचाने और युवक के द्वारा कुल्हाड़ी घूमने के बाद तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। वही हमले में युवक की बांह और कंधे पर तेंदुए के नाखूनों से चोट आई है।
बता दे पंडरीपानी निवासी लक्ष्मी चंद यादव गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ कारीडोंगर जंगल के कक्ष क्रमांक 109 में लकड़ी चुनने गया था, इसी दौरान एक वन्य प्राणी तेंदुए ने अचानक उस युवक पर हमला कर दिया। वही तेंदुए को हमला करते देखकर साथ में गई महिलाएं घबरा गई और उन्होंने जोर से शोर मचाया, इसी दौरान युवक ने भी अपने बचाव के लिए उसके हाथ में जो कुल्हाड़ी मौजूद थी उसे तेंदुए को घुमाकर डराने का प्रयास जिसके बाद तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग गया।
वन्य प्राणी तेंदुए के हमले से लक्ष्मी चंद यादव की वहां और कंधे पर तेंदुए के नाखूनों से चोट आई।
घटना के बाद दोनों महिलाओं ने घायल युवक को बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद वन विभाग कमला मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली साथ ही विभाग की ओर से घायल युवक को तत्काल ₹1000 के आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।
वन्य प्राणी तेंदुए के हमले के इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।








टिप्पणियाँ (0)