महासमुंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर प्रस्तावित दौरे को लेकर महासमुंद जिले में प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। उनके संबलपुर से रायपुर जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने 11 अक्टूबर 2026 को जिले के सात स्वास्थ्य केंद्रों को खुला रखने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, से जारी आदेश के अनुसार ... कल 11 अक्टूबर को डॉ. मोहन भागवत के कार से संबलपुर, ओडिशा से प्रस्थान कर महासमुंद जिले से होते हुए रायपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आदेश में उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, बसना, पिथौरा और तुमगांव तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप, पटेवा और बिरकोनी को खुला रखा जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश की सूचना दी गई है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई प्रतिलिपि
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़, कलेक्टर महासमुंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद और जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी है।








टिप्पणियाँ (0)