छुरा:- गरियाबंद जिले के छुरा मुख्यालय में मुखबीर के द्वारा यह सूचना दिया गया कि ग्राम छुरा में लोगों को एक रूपये का 80 रूपया जितने का लालच देकर अंको का रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है, कि सूचना की तस्दीक कर रेड कार्यवाही किया गया ।मौके पर अश्वनी सोनी उर्फ रवि सट्टा पट्टी अंक लिखते मिला सट्टा अंक लिखवाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये ।अश्वनी सोनी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची जिसके सामने रूपये पैसे लिखा, एक नग डाट पेन व नगदी रकम 830 रूपयें गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से मौके पर अश्वनी सोनी पिता कोमल सोनी उम्र 32 वर्ष , मामुलीपारा छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय किस्म का होने से व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया। छुरा पुलिस द्वारा लगातार सट्टा मामलों में कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
छुरा पुलिस ने अवैध सट्टे के मामले में किसे गिरफ्तार किया?
पुलिस ने अश्वनी सोनी उर्फ रवि को अवैध सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?
आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक पेन और 830 रुपये नकद बरामद किए गए।
टिप्पणियाँ (0)