पिथौरा-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, उद्योग प्रतिनिधि अमित अग्रवाल, कृषक समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अजय डड़सेना, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर एवं बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल ने भारत माता, महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से प्रारंभ होकर एक माह तक चलने वाले सेवा को केंद्र में रखकर विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का संदेश पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सेवा किसी एक दिन या आयोजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। सेवा का वास्तविक अर्थ तभी है, जब हमारी संवेदनाएं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचें और हमारे प्रयास किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनें। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण और प्रत्यक्ष माध्यम है। हम अपने रक्त से किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देते हैं। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता और न ही इसे किसी मशीन से बनाया जा सकता है। इसकी उपलब्धता स्वस्थ रक्तदाताओं की मानवता और संवेदनशीलता पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज परिवर्तन की बड़ी ताकत है। युवा यदि सेवा, रक्तदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव को और गति मिल सकती है।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य भी यही है कि सेवा की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग जनसेवा के कार्यों से जुड़ें।स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर रक्त उपलब्ध होना गंभीर मरीजों के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं एवं स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के उपरांत रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर भागीदारी का संकल्प लिया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ तारा अग्रवाल खण्ड चिकित्सा अधिकारीडॉ पीतांबर पटेल चिकित्सा अधिकारी bsu इंचार्ज जय कांत विश्वकर्मा विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक आर के अवस्थी BETOआर. नाग नर्सिंग सिस्टर अजय वर्मा स्टॉफ नर्स सी एल बरिहा एम एल टी चंदन सिंह ठाकुर आईसीटीसी काउंसलरअंजली चौधरी ए एन एम प्रशांत मेश्राम लिपिक चंद्रकांत शेरसिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।








टिप्पणियाँ (0)