धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों में पदस्थ कलेक्टरों के तबादले की संभावनाओं को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन स्तर पर संभावित तबादला सूची को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस संभावित फेरबदल में उन जिलों के कलेक्टरों को शामिल किया जा सकता है, जिन्हें वर्तमान पदस्थापना में दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे अधिकारियों को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, तबादलों को लेकर अभी अंतिम निर्णय और अधिकारियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शासन प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के नए सिरे से निर्धारण के उद्देश्य से बदलाव पर विचार कर रहा है। यदि इस कवायद को अंतिम रूप दिया जाता है, तो कलेक्टरों के साथ अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हो सकता है।
फिलहाल संभावित तबादला सूची को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में शासन के निर्णय और संभावित सूची पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।








टिप्पणियाँ (0)