महासमुंद। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बागबाहरा थाना पुलिस ने ग्राम मौलीमुड़ा में जुए के फड़ पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार 310 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 61 हजार 310 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मौलीमुड़ा स्थित मंदिर के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन “निश्चय” : महासमुंद पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही, 51 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जुए के फड़ पर छापा: 5 लग्जरी कारों के साथ 8 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़ें: अवैध शराब बेचने व परोसने वालों की अब नहीं है खैर
गिरफ्तार आरोपियों में गंगूराम साहू (48 वर्ष), मनिहार साहू (38 वर्ष), तेजराम ठाकुर (30 वर्ष), सुरेश ठाकुर (22 वर्ष), सुशील यादव (18 वर्ष) और पुनित ठाकुर (37 वर्ष), सभी निवासी ग्राम मौलीमुड़ा थाना बागबाहरा, तथा रूपेश बघेल (28 वर्ष), निवासी बधापारा सुवरमाल थाना कोमाखान शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से जुआ फड़ की नकदी 11,310 रुपये, पांच मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
महासमुंद जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जुआ खेलने और खिलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा सहित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






टिप्पणियाँ (0)