बसना। तहसील साहू समाज बसना के पदाधिकारियों द्वारा बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना को एक नग आक्सीजन 49 लीटर क्षमता वाली आक्सीजन गैस सिलेंडर राजस्व अधिकारी श्री बी.एस. मरकाम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेपी प्रधान को प्रदत्त किया गया।
जिस पर बी. एस. मरकाम SDM द्वारा तहसील साहू संघ बसना के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बसना साहू संघ हर विपदा के घड़ी में बढ़ चढ़कर राहत कार्य मे हाथ बढाती है उनके द्वारा दिये गए आक्सीजन सिलेंडर कई संक्रमित मरीजों को जीवन दान प्रदान करते हुए संजीवनी बूटी का कार्य करेगी ।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ बसना के अध्यक्ष श्री गोकुल साव , उपाध्यक्ष श्री माधव साव , पंकज साव जिला उपाध्यक्ष , कोषाध्यक्ष श्री केशव साव , सचिव श्री परीक्षित साव , साहू समाज युवा प्रकोष्ठ से शिव किशोर साहू , नवीन कुमार साव , रूपानंद साव , योगेश साव , नवीन साव , डॉ लोकेश साव , उपस्थित थे ।
तहसील साहू संघ बसना ने आक्सीजन सिलेंडर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बसना को सौंपा ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
तहसील साहू संघ बसना ने किसे ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा?
तहसील साहू संघ बसना ने बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा।
ऑक्सीजन सिलेंडर की क्षमता कितनी है?
ऑक्सीजन सिलेंडर की क्षमता 49 लीटर है।







टिप्पणियाँ (0)