धमतरी। शहर के एक लॉज में कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पिंकी मानिकपुरी 24 सितंबर से धमतरी के होटल CG-05 में ठहरी हुई थीं। लॉज में उनका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिंकी मानिकपुरी लॉज में किसके साथ पहुंची थीं और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। लॉज में उनके ठहरने से संबंधित जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिंकी मानिकपुरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला आत्महत्या का है या हत्या का, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।








टिप्पणियाँ (0)