धमतरी। शहर के CG-05 लॉज में कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अभी भी कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम, FSL रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस द्वारा लॉज में पिंकी के ठहरने, उनके संपर्क में रहे लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे में अब लोगों की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर पिंकी मानिकपुरी की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।जांच पूरी होने और महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आने के बाद ही इस मामले का पूरा सच सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: लॉज में पिंकी मानिकपुरी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में सामने आ सकते हैं कई अहम तथ्य








टिप्पणियाँ (0)