सिहावा रोड में धूल से लोग परेशान, क्या निगम रोज एक टैंकर पानी नहीं डलवा सकता?
धमतरी। सिहावा रोड पर उड़ती धूल इन दिनों राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर इतनी अधिक धूल उड़ रही है कि लोगों को आवागमन के दौरान सीधे इसका सामना करना पड़ रहा है।धूल और डस्ट की लगातार चपेट में आने से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है।
यह भी पढ़ें: धमतरी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रुद्रेश्वर से लेकर रेल और सड़कों तक बनेगी नई तस्वीर

चिकित्सकीय दृष्टि से धूल के संपर्क में रहने से दमा (अस्थमा) जैसी सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं, वहीं आंखों में जलन, लालिमा और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में सिहावा रोड की मौजूदा स्थिति को केवल आवागमन की समस्या के तौर पर नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़े विषय के रूप में भी देखा जाना चाहिए।विकास कार्य अपनी जगह जरूरी हैं और सड़क निर्माण या सुधार का काम भी आवश्यक है, लेकिन जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक लोगों को धूल से राहत दिलाने के लिए तत्काल उपाय किए जा सकते हैं।
क्या नगर निगम रोज कम से कम एक टैंकर पानी का छिड़काव सिहावा रोड पर नहीं करवा सकता?नियमित पानी का छिड़काव होने से उड़ती धूल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है और राहगीरों तथा आसपास के लोगों को तत्काल राहत मिल सकती है।विकास कार्य चलते रहें, लेकिन उसके साथ जनता के स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना भी निगम की जवाबदेही है। फिलहाल सिहावा रोड पर पानी का छिड़काव बेहद जरूरी नजर आ रहा है।








टिप्पणियाँ (0)