.GPM।छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्राचार्यों की बैठक लेकर प्रावधानों एवं आवेदन निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने दिया विशेष जोर, यह बैठक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला के सभा कक्ष में आयोजित हुई,प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त प्राचार्यों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने प्राचार्यों को संबोधित कर कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदकों को सामान्यतः 30 दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने की समय का पालन करने पर जोर दिया।
जिला जन सूचना अधिकारी श्री देवेन्द्र सिरमौर ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों एवं निर्धारित समय की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री हरीश शर्मा इस दौरान शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उल्लास नोडल अधिकारी श्री आलोक शुक्ला सहित जिले के प्राचार्य उपस्थित थे।






टिप्पणियाँ (0)