भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने संस्कृत भाषा के आदिकवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के अवसर पर समस्त जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी कृतियाँ संपूर्ण मानवता के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म, न्याय एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाकर समाज को एक शाश्वत दिशा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का प्रेरक संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान, साधना और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनका समरसता, समानता एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित चिंतन आज भी समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत प्रासंगिक है।
श्री साहू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, सद्भाव और समानता का भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। उनकी जयंती पर हम सभी प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समरस, सशक्त एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लें।







टिप्पणियाँ (0)