पुलिस का खौफ क्यों नहीं धमतरी में बेखौफ अपराधियों का आतंक!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में कानून और पुलिस का डर क्यों नहीं !
यह भी पढ़ें: राइस मिलर्स से ठगी : धमतरी में फर्जी बिजली इंस्पेक्टर बनाकर ले उड़ा चार-पांच राइस मिलर के पैसे....
धमतरी। धमतरी क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने की चुनौती लगातार बढ़ती नजर आ रही है। अपराध कम होने के बजाय बढ़ने की शिकायतों के बीच लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व बेखौफ होकर चाकू-छुरी निकालकर लोगों को डराने-धमकाने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाएं यदि समय रहते नहीं रुकीं, तो क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल और गहरा सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में कानून और पुलिस का डर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है? यदि असामाजिक तत्व खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे हैं, तो पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। साथ ही, चाकू-छुरी से धमकाने तथा मारपीट या हत्या जैसी गंभीर घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
अब सवाल यह है कि धमतरी में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कब प्रभावी कदम उठाएगी? आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन सख्ती दिखाएगा, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और आम लोग बिना डर के अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
मराठा पारा मे लाल नकाब और हाथों में डण्डा लेकर वार्ड में घुसकर गाली देते रहे और बाहर निकलो कहते रहे इस हरक़त ने वार्ड की नींद उड़ा दी समाज के लोगों को यह जानकारी मिलते है पूरा समाज आक्रोशित होकर थाना घेराव कर अल्टीमेटम दिया है कि अपराधी जल्द नहीं पकड़ा तो समाज का आक्रोश और बढ़ेगा!









टिप्पणियाँ (0)