किसी से 5 हजार, किसी से 10 हजार
तो किसी से 15 हजार रुपये लेने की चर्चा;
यह भी पढ़ें: धमतरी : नेता जी की गाड़ी न डगमगाए इसलिए गड्ढों पर लीपापोती – जनता रोज़ गिरती रही बेखबर प्रशासन!
धमतरी। जिले में खुद को विद्युत इंस्पेक्टर बताकर राइस मिलर्स से कथित रूप से पैसे लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने स्वयं को विद्युत इंस्पेक्टर बताकर धमतरी के चार से पांच राइस मिलर्स से अलग-अलग रकम ली। बताया जा रहा है कि किसी मिलर से 5 हजार रुपये, किसी से 10 हजार रुपये तो किसी से 15 हजार रुपये लिए गए हैं।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद राइस मिलर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ राइस मिलर्स ने इस मामले को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत भी की है। वहीं, चर्चा है कि मंगलवार को इस मामले में औपचारिक शिकायत या रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि, शिकायत दर्ज होने और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।








टिप्पणियाँ (0)