बागबाहरा पूर्णविराम बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना पर लमकेनी बांध के पास ग्राम लमकेनी में आरोपी जगन्नाथ बरिहा पिता मुखनु बरिहा उम्र 55 वर्ष साकिन लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर रखे एक सफेद रंग के 10 लीटर धारिता वाली प्लास्टिक जरकीन में 08 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब भरी हुई कीमती 1600 रूपये को समक्ष गवाह वजह सबूत में जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी जगन्नाथ बरिहा के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 174/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी ,प्रआर विक्रांत पाण्डेय आर. जितेन्द्र ध्रुव, रमेश बाघ का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें: अवैध शराब बेचने व परोसने वालों की अब नहीं है खैर
यह भी पढ़ें: अवैध शराब बेचने वाले पर थाना बागबाहरा की कार्यवाही। 50 लीटर महुआ शराब जप्त
यह भी पढ़ें: 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।








टिप्पणियाँ (0)