महासमुंद। जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में पदस्थ 160 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: महासमुंद पुलिस की हाईटेक पहल: अब ‘संवाद’ व्हाट्सप्प बॉट सुलझाएगा जनता की समस्याएं
इस फेरबदल के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। किस पुलिसकर्मी को कहां पदस्थ किया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी तबादला आदेश की सूची में दी गई है।







टिप्पणियाँ (0)