धमतरी /कुरूद ,क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर से कुरुद रेल लाइन को दिखाएंगे हरी झंडी
कुरूद क्षेत्र के विकास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है! आगामी 12 अक्टूबर को देश के केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जी रायपुर से कुरुद रेल लाइन का शुभारंभ करेंगे और इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रम में हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी माननीय विधायक अजय चंद्राकर जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
कुरुद क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में अभूतपूर्व हर्षोल्लास का वातावरण है। इस रेल सेवा के शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मm केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी और हमारे लोकप्रिय विधायक श्र अजय चंद्राकर जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!








टिप्पणियाँ (0)