छुरा… छुरा नगर के स्व.पत्रकार को कल 23 जनवरी 2022 को दी जाएगी श्रद्धांजलि,ज्ञात हो कि 23 जनवरी 2011 को नगर के पत्रकार उमेश राजपूत की उनके ही छुरा नगर के आमापारा स्थित निवास में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसी क्रम में प्रतिवर्ष पत्रकारों के द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रख उनके आत्मशांति के लिये प्रार्थना की जाती है एवं उनके हत्यारों को पकड़ने कानून व्यवस्था तक संदेश दी जाती है।
इसी तारतम्य में कल रविवार को नगर के स्व.पत्रकार उमेश राजपूत के नाम पत्रकार साथी व उनके परीजन एवं अन्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।








टिप्पणियाँ (0)