महासमुंद – अंधविश्वास के चलते जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनबाहली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 75 वर्षीय वृद्धा की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई।
🔍 पड़ोसी निकला कातिल
यह सनसनीखेज मामला भंवरपुर चौकी क्षेत्र का है। मृतका की पहचान सनमेत कश्यप (75 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उसी गांव की निवासी थीं।
आरोपी की पहचान संतोष मांझी (45 वर्ष) के रूप में हुई, जो मृतका का पड़ोसी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक था कि मृतका के तंत्र-मंत्र के कारण उसकी पत्नी की मौत करवाई थी। इसी वहम में आकर उसने वृद्धा पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
🚨 पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर ली है।


पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
⚖️ सामाजिक संदेश
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अंधविश्वास किस कदर खतरनाक हो सकता है। टोनही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए घातक हैं, जिन्हें केवल शिक्षा, जागरूकता और कठोर कानूनों के जरिए ही खत्म किया जा सकता है।








टिप्पणियाँ (0)