पिथौरा- नगर पंचायत पिथौरा के द्वारा पूर्व में स्थित कांजी हाउस की भूमि पर से आज स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया।
सीएमओ महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2008-09 में एक व्यक्ति के द्वारा उक्त भूमि नगर पंचायत से वार्षिक लीज में ली गई थी, जिसके बाद उसे खाली नही किया गया, कुछ लोगो द्वारा उक्त भूमि पर बेजा कब्जा कर निवास करने लगे, विगत 12 13 वर्षों से उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसका किराया भी नगर पंचायत को नहीं मिल रहा था लगभग 10 दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा उक्त भूमि से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने का लिखित आदेश दिया गया था जिसके बाद निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटने से आज एसडीएम ऋतू हेमनानी के मार्गदर्शन पर नगर पंचायत अधिकारी महेंद्र गुप्ता एवं थाना प्रभारी केशव राम कोसले के नेतृत्व में नगर पंचायत व पुलिस बल बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की गई।।
नगर पंचायत पिथौरा ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही।








टिप्पणियाँ (0)